{"_id":"40d91f8b9a822de392b96b5b80635f36","slug":"a-man-died-in-road-accident-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
नारनौल/ब्यूरो।
Updated Fri, 29 Nov 2013 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के नारनौल में रेवाड़ी रोड पर गांव नीरपुर के पास शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव औलात (रेवाड़ी) निवासी ताराचंद (38) शुक्रवार शाम करीब दो बजे बाइक से अपनी ससुराल गोद-बलाहा जा रहा था।
अभी वह गांव नीरपुर के बस स्टैंड के पास पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया।
हादसे में ताराचंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जेब से मिली चीजों के आधार पर युवक की शिनाख्त की।
सूचना मिलने पर नारनौल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि ताराचंद बाइक से अपनी ससुराल गोद बलाहा आ रहा था तभी यह हादसा हो गया।