फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A human chain will be formed from the protest site to Budhani on the 19th

Rohtak News: धरना स्थल से बुडानी तक 19 को बनेगी मानव शृंखला

Sun, 10 Aug 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 10 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
A human chain will be formed from the protest site to Budhani on the 19th
फोटो : 46अस्पताल बनाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण। स्रोत : समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। 200 बेड का अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी रामगढ़ भगवानपुर का धरना प्रदर्शन शनिवार को 54वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के क्रम में 19 अगस्त को धरना स्थल से बुडानी तक मानव शृंखला बनाने का निर्णय लिया गया है।
धरना-प्रदर्शन में हर रोज अलग -अलग संगठन और अलग-अलग गांवों से लोग शामिल हो रहे हैं। ग्रामीणों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। कैंडल मार्च जन जागरण अभियान के दौरान गांवों से भरपूर समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन

धरने में रामगढ़ भगवानपुर के अलावा बुड़ाना,बुड़ानी, फिदेड़ी, सुनारिया, फदनी, मीरपुर, मांढैया कला, गोकलपुर, आदि गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। धरना की अध्यक्षता राव रोशन लाल ने की। अनिल कुमार ने कहा जब तक हमारी मांग को नहीं माना जाएगा तब तक अनिश्चितकाल धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 अगस्त को धरना स्थल से बुडानी तक मानव शृंखला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों लोग हिस्सा लेंगे।शनिवार को धरने में राजेन्द्र कामरेड शेर सिंह, सुधीर कुमार, महीपाल फदनी, इन्द्रजीत फदनी, अभय सिंह फिदेडी, सुदन लाल व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed