{"_id":"695ec696b12b11a3da0322ad","slug":"a-cold-wave-swept-through-the-morning-followed-by-sunshine-during-the-day-with-a-minimum-temperature-of-88-degrees-celsius-rohtak-news-c-17-roh1020-790377-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुबह शीतलहर चली, दिन में धूप खिली, न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुबह शीतलहर चली, दिन में धूप खिली, न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Thu, 08 Jan 2026 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
27...रोहतक में ठंड से बचने के लिए अलाव सेंकते राहगीर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। जिले में कई दिनों बाद बुधवार को नागरिकों ने कोहरे से राहत मिली है। दिनभर खिली धूप से लोगाें को राहत मिली है। हालांकि, सुबह कोहरा छाया रहा। ठंडी हवाओं ने भी जनजीवन को प्रभावित किया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य के मुकाबले 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.3 डिग्री कम है। वीरवार को ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं। नौ जनवरी तक कोहरा छाए रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार वीरवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 140 रहा जो मध्यम श्रेणी में आता है।
-- -- -- -- -
दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की स्थिति
पातालकोट 1:26 घंटे, दिल्ली-भिवानी पैसेंजर 23 मिनट, गोरखधाम एक्सप्रेस 3:22 घंटा, कालिंदी एक्सप्रेस 4:19 घंटा, फरक्का एक्सप्रेस 4:32 घंटे, दिल्ली-बठिंडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 मिनट, नई दिल्ली-रोहतक एक्सप्रेस व दिल्ली-जींद पैसेंजर रद्द रहीं। दिल्ली-श्रीनगर एक्सप्रेस 41 मिनट, किसान 46 मिनट, दिल्ली जाखड़ पैसेंजर 56 मिनट, अवध-असम एक्सप्रेस 1:19 घंटा देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन
दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों की स्थिति
पंजाब मेल 1:12 घंटा, रोहतक दिल्ली मेमू 25 मिनट, अवध-असम 36 मिनट, बीकानेर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 मिनट, जाखड़-दिल्ली पैसेंजर 50 मिनट, धोलाधार एक्सप्रेस 1:01 घंटा लेट रहीं। कुरुक्षेत्र-दिल्ली एक्सप्रेस 25 मिनट, पातालकोट एक्सप्रेस 1:29 घंटा, अंडमान एक्सप्रेस 26 मिनट, इंटरसिटी एक्सप्रेस 41 मिनट, रोहतक-नई दिल्ली रद्द, बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस 15 मिनट, गोरखधाम 1:58 घंटे से अधिक देरी से पहुंचीं।