फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A cheque of Rs 5.25 lakh was given to the Cardiology Department.

Rohtak News: काॅर्डियोलॉजी विभाग को दिया सवा पांच लाख रुपये का चेक

Tue, 14 Oct 2025 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
A cheque of Rs 5.25 lakh was given to the Cardiology Department.
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के पूर्व मेडिसिन विभाग अध्यक्ष एवं काॅर्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. बीसी बंसल ने कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल को सवा पांच लाख रुपये का एक चेक सौंपा। यह चेक प्रो. एससी श्रीवास्तव ओरिएंटेशन इन काॅर्डियक साइंसेज शुरू करने के लिए दिया गया।
विज्ञापन

प्रो. बीसी बंसल ने कहा कि वे चाहते हैं कि काॅर्डियोलॉजी विभाग उन्नति करें और विशेषज्ञ यहां आकर व्याख्यान दें। इससे चिकित्सकों का ज्ञानवर्धन होगा। कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि प्रो. बीसी बंसल और डॉ. उमा बंसल के नाम पर कई सोसाइटियों में ओरेशन पहले से ही चल रहे हैं। इस चेक का उद्देश्य भी विभाग की उन्नति है। इससे प्रदेश के मरीजों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन

निदेशक ने कहा कि प्रो. बीसी बंसल ने इससे पहले न्यूरोलॉजी विभाग को एक चेक प्रदान किया था। इससे न्यूरोलॉजी विभाग में ऑपरेशन शुरू हुए थे। यह कदम चिकित्सा शिक्षा और शोध को और समृद्ध बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्डियोलॉजी के विभागाध्यक्ष डाॅ. अश्विनी ने कहा कि इस विभाग में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस प्रकार के ओरेशन से चिकित्सकों का मनोबल बढ़ता है और मरीजों को बेहतर इलाज मिलता है। इस दौरान डाॅ. ध्रुव चौधरी, डाॅ. वरुण अरोड़ा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed