फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A bike challan of 15 thousand

बाइक का 15 हजार का काटा चालान

Sat, 04 Jan 2020 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
A bike challan of 15 thousand
नए ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस बेहद सख्त नजर आ रही है। होमगार्ड के एक जवान ने अपने दोस्त को बाइक दे दी, लेकिन पुलिस ने बाइक का कोर्ट परिसर चौक पर 15 हजार रुपये का चालान काट दिया। हालांकि बाइक सवार ने स्टाफ होने की बात कही, लेकिन पुलिस नहीं मानी। दिनभर में करीब 10 चालान काटे हैं। वहीं, महिला एएसआई सरिता देवी के नेतृत्व में महिला टीम ने स्कूटी सवार लड़कियों व महिलाओं को रोककर जांच पड़ताल की। किसी लड़की ने कहा कि 18 साल से कम उम्र होने के कारण ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना है। किसी ने कहा कि हेलमेट घर भूल कर आ गई। ज्यादातर के 1-1 हजार रुपये के चालान काटे गए।
विज्ञापन

हुआ यूं पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने सख्त हिदायत दी है कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालक के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाए। इसी कड़ी में शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे सिविल लाइन थाने की पुलिस तैनात थी। इसी बीच बाइक पर एक युवक आया। बाइक रोकने पर युवक ने कहा कि, यह बाइक एक होमगार्ड के जवान की है, जो आपके स्टाफ का ही सदस्य है। बाइक की नंबर प्लेट पर पुलिस ने जांची तो पता चला कि रजिस्ट्रेशन के चार अंकों में एक पहला नहीं लिखा हुआ है। इस पर बाइक का 15 हजार रुपये का चालान काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed