फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A 10-km sewer line will be built in the sectors, and an estimate of 78 crore rupees has been prepared and sent.

Rohtak News: सेक्टरों में 10 किमी में बनेगी सीवर लाइन, 78 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर भेजा

Wed, 14 Jan 2026 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
A 10-km sewer line will be built in the sectors, and an estimate of 78 crore rupees has been prepared and sent.
29...सेक्टर दो की गलियों में दुरुस्त की जाएगी सीवर लाइन। संवाद
रोहतक। सेक्टरों में सीवर लाइन ठप नहीं होगी और पानी निकासी बेहतर तरीके से होगी। इसके समाधान के लिए 78 करोड़ का एस्टीमेट तैयार कर सरकार के पास भेजा गया है।
विज्ञापन

निगम आयुक्त कम एचएसवीपी प्रशासक डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया सीवर से पानी निकासी बेहतर बनाई जाएगी। इसके लिए एस्टीमेट बनाकर सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सरकार से स्वीकृति मिलने पर आगामी महीनों तक धरातल पर काम होने की संभावना है। बता दें कि सेक्टरों में सीवर लाइन से जुड़ी समस्या वर्षों से बनी हुई है। इसके चलते सेक्टरवासी अक्सर अधिकारियों से समाधान की मांग भी करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 1, 2, 3, 4 और 14 में वर्तमान में सीवर लाइन व्यवस्था खराब है। हर सप्ताह सीवर बैक मारते हैं। बरसात के दिनों में स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है।
----------------------
इस मुद्दे को लेकर आरडब्ल्यूए की ओर से कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं। अधिकारी जब तक यहां समस्या को समझकर समाधान करने लगते हैं तभी उनका स्थानांतरण हो जाता है। ऐसे में यह समस्या वर्षों से बनी हुई है। -कदम सिंह अहलावत, कन्वीनर, ऑल सेक्टर्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, रोहतक।
-----------
सेक्टरों में ताऊ देवी लाल पार्क के पास सीवर की मुख्य लाइन दुरुस्त नहीं है। इस कारण भी निकासी की समस्या गंभीर बनी रहती है। वहीं बरसात के दिनों में भी निकासी की समस्या होती है। समाधान जल्द किया जाना चाहिए। -डीआर रंगा, सेक्टर एक निवासी ।
----------------
सेक्टरों से पानी निकासी के लिए काम किया जाएगा। इसके लिए 78 करोड़ का एस्टीमेट तैयार कर सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजा है। वहां से स्वीकृति मिलने पर टेंडर जारी कर देंगे। शहर की समस्याओं के जल्द समाधान का प्रयास रहता है। -डॉ. आंनद कुमार शर्मा, निगम आयुक्त कम प्रशासक एचएसवीपी, रोहतक।


सेक्टरों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। एचएसवीपी की ओर से यहां 78 करोड़ से सीवर लाइन डाली जानी है। इसकी मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। -सुशील नांदल, वार्ड 12, निगम पार्षद।

----

40 साल से भी पुरानी सीवर लाइन है सेक्टरों में
निगम पार्षद ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टरों में दस किलोमीटर क्षेत्र में सीवर लाइन डाली जाएगी। इससे बरसाती पानी की भी निकासी अच्छी तरह हो सकेगी। सेक्टरों में 40 साल से भी पुरानी सीवर लाइन है जो अक्सर क्षतिग्रस्त होती है।

29...सेक्टर दो की गलियों में दुरुस्त की जाएगी सीवर लाइन। संवाद

29...सेक्टर दो की गलियों में दुरुस्त की जाएगी सीवर लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed