{"_id":"86-62043","slug":"Rohtak-62043-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान में युवाओं ने दिखाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान में युवाओं ने दिखाया उत्साह
Rohtak
Updated Fri, 03 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। हरि ओम सेवा दल के 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में मरीजों की आंखों के निशुल्क आपरेशन कैंप व होम्योपैथिक स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर का शुभारंभ मुख्यमंत्री की पत्नी आशा हुड्डा ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान और रक्तदाता का स्थान मां से बढ़ कर है। मुख्य अतिथि ने संस्था की ओर से संचालित सेवा कार्यों की प्रशंसा की व सभी प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। शिविर में 43 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर में 200 मरीजों की आंखों की जांच, 40 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया। इसके अलावा 180 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर के बाद 150 गरीब लोगों को कंबल व लोई वितरित की गई। संस्था की ओर से करौंथा में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 45 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। मौके पर संस्था के संस्थापक विजय खुराना, संजय खुराना, विनोद पाहवा, जगदीश गांधी, मुलखराज धमीजा, राजेंद्र भाटिया, मनोज बतरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन