फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   इनसो कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

इनसो कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 28 Dec 2013 05:50 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Sat, 28 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे इनेलो कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी व उन पर मुकदमे दर्ज करने के विरोध में शुक्रवार को इनसो ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन जैसी संवैधानिक संस्था को एक दुकान बनाकर रख दिया है। शुक्रवार को इनसो के सदस्य एमडीयू के लॉ विभाग के बाहर एकत्रित हुए और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इनसो के जिला प्रधान प्रदीप देशवाल ने कहा कि छात्र लोकतांत्रिक प्रणाली से शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सीएम ने उपराष्ट्रपति के सामने अपनी पोल खुलने के डर से इनेलो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करवा दिया। देशवाल ने कहा कि इनसो कार्यकर्ता इस लड़ाई को जारी रखेंगे और जल्द ही एक प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में रामबीर बड़ाला, भीष्म दहिया, सुमित फौगाट, रवि रेढू, आदित्य दलाल, सौरभ, अक्षय, राहुल यादव, हिमांशु, मोनू मल्होत्रा, सन्नी, गौरव कन्हेली, नरेंद्र, दीपक, विक्रम, मोहित खत्री, लव शर्मा, हिमांशु कौशिक, आशीष साहू, दीक्षांत कटारिया, राहुल बनवाला, नवनीत राठी, दिनेश सहरावत और चिंटू शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed