{"_id":"86-61982","slug":"Rohtak-61982-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार कैदियों को पकड़ने के लिए बनेंगी टीमें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार कैदियों को पकड़ने के लिए बनेंगी टीमें
Rohtak
Updated Thu, 26 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। आईजी अनिल राव ने जिला कारागार से पैरोल के बाद फरार हुए सजायाफ्ता कैदियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। रेंज के पुलिस कप्तानों को लिखे पत्र में आईजी ने कहा कि प्रत्येक थाने में फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए अलग से टीमें बनाई जाए। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए कैदियों के बारे में भी रोजाना पुलिस मुख्यालय को अवगत कराएं और 15 दिन के अंदर आईजी कार्यालय में भी रिपोर्ट भेजें। साथ ही आईजी ने सजायाफ्ता फरार इन कैदियों पर पांच-पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित भी किया।
आईजी अनिल राव ने बुधवार को रोहतक, सोनीपत, झज्जर और पानीपत के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि वे जिला कारागार से पैरोल पर आने के बाद फरार हुए कैदियों की गिरफ्तारी के लिए अलग से टीमें बनाए।