{"_id":"86-61971","slug":"Rohtak-61971-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदवि ने बनाए 45 परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदवि ने बनाए 45 परीक्षा केंद्र
Rohtak
Updated Tue, 24 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय 29 दिसंबर को यूजीसी नेट परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए तैयारियाें में जुटा है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक आयोजित की गई। यूजीसी नेट परीक्षा के लिए 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में 65 परीक्षा अधीक्षक ड्यूटी पर रहेंगे। इसके अलावा 900 विश्वविद्यालय कर्मी परीक्षा ड्यूटी देंगे। डॉ. सिंधु ने बताया कि इस परीक्षा में 17225 परीक्षार्थी बैठेंगे।
विज्ञापन