फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   खूब दौड़े केजी क्लास के बच्चे

खूब दौड़े केजी क्लास के बच्चे

Tue, 24 Dec 2013 05:50 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Tue, 24 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल (यूसीएस) में 29वीं वार्षिक एथलेटिक मीट सोमवार से शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीनबंधु सर छोटूराम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मुरथल के निदेशक (खेल) डॉ. वीरेंद्र हुड्डा ने किया। यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल के निदेशक प्रो. एसएस चाहर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। बारहवीं कक्षा के छात्र करण त्यागी ने मुख्य अतिथि से विद्यालय का झंडा ग्रहण किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में केजी कक्षा की 50 मीटर रेस में सिकंदर प्रथम, वैभव द्वितीय और शौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में पूर्वी प्रथम, सुकीर्ति द्वितीय और महिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

स्कूल परिसर में सोमवार को हुए अन्य मुकाबलों में केजी कक्षा की 25 मीटर की फॉग रेस में सिमरन, सुकीर्ति, माहिका, पहली व दूसरी कक्षा की 50 मीटर रेस में आदित्य, यतिन व सुमित ने बाजी मारी। लड़कियों की इसी स्पर्धा में सिया, रचिता, अप्सरा, 100 मीटर रेस में आदित्य, अंशु, कुनाल आगे रहे। लड़कियों में रचिता, सिया, अप्सरा अव्वल रही। पांचवीं कक्षा की 200 मीटर रेस में हर्ष, प्रियांशु, प्रशांत, लड़कियों में दीपिका, हरशुल और मांशी ने बाजी मारी। आठवीं कक्षा की 800 मीटर रेस में लविश, नवीन, पुष्पेंद्र, लड़कियों में साक्षी, दीपिका, रेनू मलिक ने इनाम जीते। लांग जंप में सातवीं कक्षा के अर्जुन, आठवीं कक्षा के आशीष, छठी कक्षा के धीरज, लड़कियों में सातवीं कक्षा की नैंसी, आठवीं कक्षा की रेनू मलिक व दीपिका ने सफलता प्राप्त की। हाई जंप में आठवीं कक्षा के नवदीप, करण, आशीष ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 मीटर रेस में दसवीं कक्षा के संदीप, ग्यारहवीं कक्षा के नीतिश व कुलबीर, लड़कियों में नौवीं कक्षा की सुरभि ढाका, आकांक्षा, ग्यारहवीं कक्षा की तनू प्रिया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed