{"_id":"86-61966","slug":"Rohtak-61966-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में डूबी फसल का मुआवजा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी में डूबी फसल का मुआवजा मांगा
Rohtak
Updated Tue, 24 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। गांव इस्माईला के पास से दुल्हेड़ा माइनर टूटने की वजह से खराब हुई फसल को लेकर सोमवार को किसान उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और खराब फसल का 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा मांगा। किसानों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल राजीव भारद्वाज व सुनील कुमार ने कहा कि अभी भी खेतों में पानी खड़ा है और करीब पांच सौ एकड़ फसल खराब हो गई है। साथ ही किसानों ने कहा कि अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वे इस बारे में मुख्यमंत्री से मिलेंगे। उपायुक्त ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। पिछले सप्ताह गांव इस्माईला के पास से दुल्हेड़ा माइनर करीब साठ फुट चौड़ाई में टूट गई थी। किसानों का आरोप है कि विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते माइनर टूटी है। माइनर में अत्यधिक पानी छोड़ा गया था और सफाई न होने के कारण वह टूटी है।
विज्ञापन