फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आचार्य उदयवीर की जयंती पर संकल्प यज्ञ

आचार्य उदयवीर की जयंती पर संकल्प यज्ञ

Fri, 20 Dec 2013 05:50 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Fri, 20 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। आर्य समाज सुंडाना एवं भारत स्वाभिमान की ओर से वीरवार को आचार्य उदयवीर शास्त्री की जयंती पर गांव सुंडाना में संकल्प यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ में आर्य समाज और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के सदस्यों ने आहुति डाली।
विज्ञापन

भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ढाका ने कहा कि वैदिक धर्म की रक्षा करते हुए सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा। यही उदयवीर शास्त्री को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आर्य समाज सुंडाना के प्रधान मास्टर रामेश्वर ने आह्वान किया कि आमजन को देश-धर्म पर बलिदान होने वाले वीरों के जीवन से प्रेरणा लेकर निरंतर उन्नति के पथ पर आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के अंदर जागृति अधिक न होने के कारण अंधविश्वास ज्यादा है। समय-समय पर गांव के अंदर वैदिक धर्म का प्रचार-प्रसार कर जन जागरण अभियान चलाए जाएंगे, जिससे महिलाएं जागरूक होकर अंधविश्वास से दूर अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दे सकेंगी। संकल्प यज्ञ में आहुति डालने वालों में रणबीर आर्य, रामचंद्र ढाका, सोमबीर आर्य, कुके आर्य, अमित, राहुल, कालू, खुशी राम, मीर सिंह, कृष्ण, चंद्रपति, सुमन, आरती, भारती, सुमन, मुस्कान, कमला, सुनीता, कलावती, शकुंतला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed