{"_id":"86-61937","slug":"Rohtak-61937-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौ. रणबीर सिंह शताब्दी व्याख्यान 26 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौ. रणबीर सिंह शताब्दी व्याख्यान 26 को
Rohtak
Updated Fri, 20 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में 26 दिसंबर को होने वाले चौ. रणबीर सिंह शताब्दी व्याख्यान कार्यक्रम के लिए वीरवार को जिला प्रशासन के आला अधिकारियों और मदवि के कुलसचिव डॉ. एसपी वत्स ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर स्थित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति एम हामिद अंसारी व्याख्यान देंगे। यह कार्यक्रम टैगोर सभागार में अपराह्न 3 बजे आयोजित किया जाएगा। हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा भी शिरकत करेंगे।
एमडीयू के कुलसचिव डॉ. एसपी वत्स, अतिरिक्त जिला उपायुक्त आरसी बिधान, उपमंडल अधिकारी अमरदीप जैन, जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल और अन्य अधिकारियों ने परिसर में बनाए जा रहे हैलीपेड, टैगोर सभागार स्थलों का दौरा किया। इस मौके पर टैगोर सभागार में व्यवस्था संबंधित बैठक में निदेशक युवा कल्याण जगबीर राठी, निदेशक (जनसंपर्क) सुनित मुखर्जी, निदेशक कंप्यूटर सेंटर जीपी सरोहा, प्रभारी (सामान्य प्रशासन) शाखा अजीत सिंह नांदल मौजूद रहे।