{"_id":"86-61932","slug":"Rohtak-61932-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेकेनिकल कर्मचारी यूनियन की बैठक संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेकेनिकल कर्मचारी यूनियन की बैठक संपन्न
Rohtak
Updated Fri, 20 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल कर्मचारी यूनियन की बैठक वीरवार को छोटूराम पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रांतीय प्रधान राजसिंह आंतिल ने की। बैठक में करण सिंह लांबा के निधन पर शोक व्यक्त रखते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान प्रांतीय प्रधान राजसिंह आंतिल ने कहा कि एक तरफ तो हरियाणा सरकार गरीबों का दम भरती है। वहीं दूसरी तरफ चौथे दर्जे के कर्मचारियों का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस भी कर्मचारी की बीस साल की नौकरी हो गई हो, लेकिन उसे कोई प्रमोशन नहीं हुआ। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को दस-दस साल हो गए हैं, लेकिन इन कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया। उन्होंने सरकार से मांग की कि चौथे दर्जे के कर्मचारियों का प्रथम एसीपी 1-1-96 से 3050 व द्वितीय 4000-6000 दी जाए। बैठक को जयनारायण सैनी, रमेश महम, सुरेश महम, जगत सिंह सांपला, श्रीपाल, कृष्ण शर्मा, रामचन्द्र मायना, सुखबीर दहिया और राजपाल कुंडू ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन