{"_id":"86-61914","slug":"Rohtak-61914-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू के यूथ रेडक्रास समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू के यूथ रेडक्रास समिति की बैठक
Rohtak
Updated Thu, 19 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) से संबद्ध जिला रोहतक के शिक्षण महाविद्यालय भी यूथ रेडक्रॉस मिशन के साथ सक्रिय रूप से जुड़ेंगे। यह निर्णय बुधवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूथ रेडक्रॉस समिति की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय यूथ रेडक्रॉस समन्वयक प्रो. राधेश्याम ने की। प्रो. राधेश्याम ने बताया कि बैठक में शिक्षण महाविद्यालयों में यूथ रेडक्रॉस इकाइयों को सक्रिय करने और इनके जरिए रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, आपदा प्रबंधन कार्यशाला, जीवन कौशल शिविर, व्याख्यान आदि आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मदवि से संबद्ध रोहतक जिला के शिक्षण महाविद्यालयों के प्राचार्यों और यूथ रेडक्रॉस परामर्शदाताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन