{"_id":"86-61876","slug":"Rohtak-61876-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास योजना के तहत बांटी पहली किश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास योजना के तहत बांटी पहली किश्त
Rohtak
Updated Mon, 16 Dec 2013 05:52 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सभी सरपंच प्रियदर्शनी आवास योजना को जन-जन तक पहुंचाने में अपना सक्रिय सहयोग करें ताकि कोई भी पात्र परिवार छत से वंचित न रहे। वे रविवार को छोटूराम स्टेडियम में प्रियदर्शनी आवास योजना के दूसरे चरण के तहत चुने गए पात्र लाभार्थियों को पहली किश्त की राशि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि रोहतक में अभी तक लगभग पांच हजार जरूरतमंद पात्र लोगों को प्रियदर्शनी आवास योजना के लिए पहली किश्त जारी की गई है। लाभार्थियों को तीन किश्तों में 90100 रुपये की राशि दी जाती है। इससे पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्थानीय चावला कॉलोनी में जाकर हरियाणा आयुर्वेदिक एवं यूनानी बोर्ड के चेयरमैन डॉ. संजय अत्री के पिता इंद्रदेव अत्री के निधन पर शोक प्रकट किया। इस अवसर पर विधायक आनंद सिंह दांगी, बीबी बत्तरा, शकुंतला खटक, पर्यटन निगम के चेयरमैन चक्रवर्ती शर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी रविंद्र हुड्डा, कुलदीप नंबरदार, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष जयदीप धनखड़, जिला परिषद के अध्यक्ष राजेश फौगाट, बिल्लू हुड्डा, पूर्व विधायक वीरेंद्र पाल, अजय सिंघानिया और यशपाल पंवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन