{"_id":"86-61868","slug":"Rohtak-61868-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पंजाबी सम्मेलन में होंगे अहम फैसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पंजाबी सम्मेलन में होंगे अहम फैसले
Rohtak
Updated Sun, 15 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश के पूर्व गृह राज्य मंत्री सुभाष बतरा ने कहा कि पंजाबी सम्मेलन हरियाणा की राजनीति की दशा और दिशा बदल देगा। सभी राजनीतिक पार्टियों ने पंजाबी समुदाय को मखौटे के तौर पर प्रयोग किया है। इन पार्टियों का पंजाबी समुदाय के हकों से कोई लेना-देना नहीं है। वे शनिवार को अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 25 विधानसभा व दो लोकसभा सीटों पर पंजाबी समुदाय का हक बनता है, लेकिन उनकी अनदेखी की जा रही है। इसके विरोध में 15 दिसंबर को हुडा कांप्लेक्स में पंजाबी सम्मेलन में एकजुटता का अहसास कराया जाएगा। पंजाबी सम्मेलन में तृणमूल कांग्रेस के सांसद केडी सिंह और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन