फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   स्कूल से घर लौट रही छात्रा अगवा

स्कूल से घर लौट रही छात्रा अगवा

Thu, 12 Dec 2013 05:49 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Thu, 12 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। सुखपुरा चौक स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से मंगलवार को आठवीं कक्षा की एक छात्रा को अगवा कर लिया गया। देर रात छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में छात्रा के बारे में कोई जानकारी न मिलने पर परिजन शहर थाना पहुंचे और इस बारे में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। छात्रा की तलाश के लिए चौकी प्रभारी के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया है, जो संबंधित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह तेज कालोनी निवासी आठवीं कक्षा की एक छात्रा सुखपुरा चौक स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आई थी। छुट्टी के बाद वह घर नहीं पहुंची। सूचना मिलने पर सुखपुरा चौकी प्रभारी पवन कुमार छात्रा के घर पहुंचे और उनसे इस बारे में पता किया। पुलिस ने छात्रा की मां के बयान पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह गांव बोहर से एक बारह वर्षीय पांचवीं कक्षा का छात्र भी गायब है। बाद में बच्चे का शव जवाहरलाल कैनाल के कन्हैली हेड पर पड़ा हुआ मिला था। अभी तक बच्चे के अपहरणकर्ताओं के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed