फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गैस के दामों में बढ़ोतरी का विरोध

गैस के दामों में बढ़ोतरी का विरोध

Thu, 12 Dec 2013 05:48 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Thu, 12 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। एलपीजी गैस के दामों में साढ़े तीन रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को भाजपा-हजकां कार्यकर्त्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जनता कांग्रेस के महंगाई और भ्रष्टाचार से भरे कुशासन से तंग आ चुकी है। चार राज्यों में भाजपा को मिले भारी समर्थन से कांग्रेस सरकार बौखला गई है।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा-हजकां के कार्यकर्त्ता भिवानी स्टैंड पर एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि पहले ही कंाग्रेस सरकार ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। उन्होंने कहा कि चार राज्यों में हार की समीक्षा करने की बजाय कांग्रेस महंगाई और बढ़ा रही है। प्रदर्शनकारियों में पदम ढुल, नमन चोपड़ा, अजय पुनिया, प्रेम दातौड़, हरि प्रकाश, कविंद्र पराशर, हैप्पी सिंह, संदीप बुधवार, संजय गौतम, पवन बल्हारा, वीरेंद्र कुमार, सुमित पांचाल और कृष्ण बंसल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed