{"_id":"86-61824","slug":"Rohtak-61824-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. जैन को उत्कृष्ट शिक्षक अवार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. जैन को उत्कृष्ट शिक्षक अवार्ड
Rohtak
Updated Tue, 10 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पीजीआई के डीन व चर्मरोग विभागाध्यक्ष डॉ. वीके जैन को उत्कृष्ट शिक्षक अवार्ड-2013 से सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर कुलपति डॉ. एसएस सांगवान, प्रतिकुलपति डॉ. एसएन चुघ, कुलसचिव डॉ. सरला हुड्डा और निदेशक डॉ. चांद सिंह ढुल ने बधाई दी। उन्हें यह अवार्ड नई दिल्ली के अशोका होटल में 4 से 7 दिसंबर तक त्वचा विशेषज्ञों की 42वीं राष्ट्रीय कांफ्रेंस व 11वीं अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस ऑफ डर्मोटोलॉजी में प्रदान किया गया। इसमें करीब पांच हजार राष्ट्रीय व 500 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। वे 25 साल से अधिक समय से मेडिकल स्टूडेंट को शिक्षा दे रहे हैं। उनकी इसी उपलब्धि की वजह से उन्हें इस अवार्ड से नवाजा गया। डॉ. वीके जैन को 30 अगस्त को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के लिए पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की तरफ से प्रतिनिधि के रूप में चयन किया गया था। डॉ. जैन के 100 से भी अधिक पेपर प्रकाशित हो चुके हैं।
विज्ञापन