{"_id":"86-61808","slug":"Rohtak-61808-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं आशा वर्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं आशा वर्कर
Rohtak
Updated Sun, 08 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। मुख्यमंत्री द्वारा सकारात्मक मांगों पर विचार करने के जवाब से भी आशा वर्कर संतुष्ट नहीं है। उन्होंने पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है। जिसकी शुरुआत 17 दिसंबर से जनसंपर्क अभियान से होगी। इस दौरान वे सत्ता पक्ष और विपक्ष के जनप्रतिनिधियों से अपनी मांगों को लेकर राय स्पष्ट करने की मांग करेगी।
जसबीर स्मारक में आशा वर्करों की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान रोशनी देवी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से आंदोलन को जारी रखने और पहले से ज्यादा तेज करने का प्रस्ताव पास किया गया। आंदोलनों की इस कड़ी में 12 दिसंबर को आशा वर्कर्स संसद की तरफ मार्च करेंगी। 14 दिसंबर को जब तमाम जनसंगठन आशा वर्करों के आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे तो आशा वर्कर्स भी इन प्रदर्शनों में शामिल होगी। 15 और 16 दिसंबर को सोहना, रोहतक, करनाल, फतेहाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर से आशा वर्कर्स पूरे हरियाणा में जन संपर्क अभियान चलाएंगी और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, फिक्स वेतन, सामाजिक सुरक्षा और अपनी अन्य मांगों के लिए जनपक्ष निर्माण करेंगी। जनवरी के मध्य में सत्ता पक्ष व विपक्ष के तमाम सांसदों, मंत्रियों एवं विधायकों से आशा वर्कर्स की मांगों के बारे में राय स्पष्ट करने की मांग करेंगी।