{"_id":"86-61795","slug":"Rohtak-61795-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम लगाने वालों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम लगाने वालों पर केस दर्ज
Rohtak
Updated Sun, 08 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। बिजली-पानी को लेकर माता दरवाजा चौक पर जाम लगाने वालों के खिलाफ शहर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। बुधवार शाम को पाडा मोहल्ला व सलारा मोहल्ले के लोगों ने समस्याओं को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक माता दरवाजा चौक पर जाम लगाए रखा था। पुलिस ने छह महिलाओं को भी मामले में नामजद किया है। पुलिस ने सब्जी मंडी पुलिस चौकी के सहायक उपनिरीक्षक हरिओम के बयान पर दिलबाग, नरेश, नरेंद्र, मामन, सोनू, मनीष, मनोज, शशी, संदीप, कृष्ण, दुलीराम, ओमप्रकाश, संदीप, अजय और छह महिलाओं को नामजद करते हुए सैकड़ों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन