{"_id":"86-61794","slug":"Rohtak-61794-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आज देंगे विकास के कई तोहफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आज देंगे विकास के कई तोहफे
Rohtak
Updated Fri, 06 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को रोहतक का दौरा करेंगे और कई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह 11 बजे सांपला के गर्वनमेंट गर्ल्स कॉलेज में पहुंचेंगे और कॉलेज परिसर में ही नई कुलताना माइनर, नई इस्माइला माइनर, सांपला-खरखौदा सड़क पर ऊपरगामी पुल (आरओबी), गांव मुंगाण से जसराना माइनर के साथ सड़क, सांपला में लड़कों के राजकीय महाविद्यालय, गांव सांपला से गांव डीघल तक सड़क के सुधारीकरण और गांव खरखौदा रोड से एनएच-10 पर गांव खेड़ी सांपला माइनर की सर्विस लेन के निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दोपहर 12.30 बजे रोहतक में झज्जर रोड पर हुडा द्वारा निर्मित डॉ. अंबेडकर पार्क का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रोहतक में ही श्री रामरंगशाला एवं ओपन थियेटर का शिलान्यास करेंगे और इसके बाद रोहतक में निर्माण सदन की नींव का पत्थर भी रखेंगे। मुख्यमंत्री सायं 4 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।