{"_id":"86-61784","slug":"Rohtak-61784-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव माइनर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव माइनर में फेंका
Rohtak
Updated Thu, 05 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। गांव रिठाल में 18 वर्षीय एक युवक की हत्या कर उसका शव माइनर में फेंक दिया गया। बुधवार को ग्रामीणों ने खेतों में जाते वक्त शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त गांव पुट्ठी निवासी परमजीत के रूप में हुई। कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पीजीआई के शव गृह में रखवा दिया है। मृतक के परिजन पीजीआई पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि परमजीत कई दिनों से लापता था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन