{"_id":"86-61783","slug":"Rohtak-61783-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने किया पायलट प्रोजेक्ट बोटल ड्रेनिंग सिस्टम का सर्व ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने किया पायलट प्रोजेक्ट बोटल ड्रेनिंग सिस्टम का सर्व
Rohtak
Updated Thu, 05 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। जिला उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने विधायक भारत भूषण बत्तरा के साथ नगर निगम के वार्ड नंबर 14 का दौरा कर शहर में पायलट प्रोजेक्ट बोटल ड्रेनिंग सिस्टम का सर्वे किया।
इस सिस्टम में सभी नालियों को अंडरग्राउंड किया जाएगा ताकि मकानों में आने वाली दरारों से निजात पाई जा सके। उपायुक्त ने मौके पर निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीवर के कवर को बदलने, वार्ड में जहां भी लोहे के खंभे हैं, उनको हटाकर सीमेंट के खंभे लगाने के साथ-साथ जहां भी तारों का जाल बिछा हुआ है, उसे भी ठीक करने के निर्देश दिए। तारों के जाल की वजह से बारिश में करेंट से नुकसान होने की संभावना बनी रहती है।
विधायक बीबी बत्तरा ने पार्षद के साथ छोटी-छोटी तंग गलियों का दौरा करते हुए अधिकारियों से कहा कि इन गलियों में एक तरफ पानी की लाइन और दूसरी तरफ अंडरग्राउंड नालियों का निर्माण होना चाहिए। पार्षद नीरा भटनागर व पूर्व पार्षद नौरतामल भटनागर ने विधायक और डीसी का धन्यवाद किया।