{"_id":"86-61776","slug":"Rohtak-61776-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"करने की चाह से मिलता हर मुकाम : बिधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करने की चाह से मिलता हर मुकाम : बिधान
Rohtak
Updated Wed, 04 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। अतिरिक्त उपायुक्त आरसी बिधान ने कहा कि करने की चाह और लगन से हर मुकाम को पाया जा सकता है। किसी काम को करने के लिए विशेष हुनर की आवश्यकता नहीं होती।
वे मंगलवार को विश्व निशक्त दिवस पर राज्य पुर्नवास, प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि निशक्त लोग समाज के अन्य लोगों की तरह ही होते हैं। वे अपने सभी कामों को अलग ढंग से पूरा कर पाने में सक्षम है। इस अवसर पर विशेष बच्चों द्वारा बनाई गई विभिन्न वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्राचार्य एडी पासवान ने बताया कि रोहतक केे इन बच्चों ने विशेष ओलंपिक तक में अपनी प्रतिभा को लोहा मनवाया है। क्रिकेट, बैडमिंटन व टीटी में ये बच्चे कई बार पदक जीत चुके हैं और आने वाले समय में रोहतक से इन बच्चाें को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित होेने वाली खेल प्रतियोगिता में भेजा जाएगा।