{"_id":"86-61772","slug":"Rohtak-61772-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप
Rohtak
Updated Tue, 03 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। सूर्य कॉलोनी में रविवार रात एक विवाहिता बंटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने की वजह से उसके पति अमित ने अपने परिजनों के साथ मिलकर विवाहिता की हत्या की है और बाद में शव को फांसी पर लटकाया है। पुलिस ने इस संबंध में मृतका के पिता राजबीर के बयान पर उसके पति अमित, ससुर राजबीर, सास सुमित्रा और देवर अंकित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके मायके वालों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार रविवार रात सूर्य कालोनी निवासी बंटी पत्नी अमित को परिजनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत हालत में पीजीआई में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इसकी सूचना मृतका के मायके गांव पुर (भिवानी) में उसके परिजनों को दी। मृतका के पिता राजबीर ने आरोप लगाया कि दहेज की वजह से उनकी बेटी की हत्या की गई है।
विज्ञापन