{"_id":"86-61770","slug":"Rohtak-61770-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के बाहर कार से लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल के बाहर कार से लाखों के जेवर चोरी
Rohtak
Updated Tue, 03 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। गांव खरावड़ के पास बालाजी होटल के बाहर खड़ी कार से चोर जेवरातों से भरा बैग चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में जांच पड़ताल की। बैग में डायमंड और सोने के जेवरात थे, जिनकी कीमत करीब दस लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित व्यक्ति ने होटल मालिक व कर्मचारियों पर बैग चोरी करने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने होटल मालिक व तीन कर्मचारियों के खिलाफ प्रारंभिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने होटल के तीनों कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, परंतु इस संबंध में पुलिस को कोई भी सुराग नहीं मिला।
रविवार रात पानिर नगर चेन्नई निवासी कृष्ण लाल परिवार सहित राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर दस स्थित बाला जी होटल पर खाना खाने के लिए रुके। उन्होंने अपनी गाड़ी होटल के बाहर खड़ी कर रखी थी और सामान गाड़ी में रखा हुआ था। वापस आए तो गाड़ी से बैग गायब मिला। सूचना देने पर सांपला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शक के आधार पर होटल मालिक व तीन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने तीनों कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।