{"_id":"86-61752","slug":"Rohtak-61752-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर शव खेत में जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर शव खेत में जलाया
Rohtak
Updated Sat, 30 Nov 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। गांव ककराना में वीरवार रात अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने की नीयत से जलाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव जला होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पीजीआई के शव गृह में रखवा दिया है और इस संबंध में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एफएसएल की विशेष टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह खेतों में जाते वक्त ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। इसी बीच सूचना मिलने पर कलानौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया, परंतु इस संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली। मृतक का चहेरा झुलसा होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि युवक की हत्या किसी और स्थान पर की गई हो और शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से यहां जलाया गया हो। कलानौर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लेागों से पता किया जा रहा है।