फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नकदी समेत चार लाख का सामान चोरी

नकदी समेत चार लाख का सामान चोरी

Mon, 11 Nov 2013 05:45 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Mon, 11 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। जिले में अलग-अलग स्थानों से चोर एक लाख दस हजार रुपये की नकदी समेत करीब चार लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बीती रात पीजीआई कैंपस निवासी डॉ. विजय रावत के मकान का ताला तोड़कर चोर पचास हजार की नकदी, मोबाइल फोन, एक डीबीबीएल गन और अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं था और चोरी का पता रविवार सुबह लगा। सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इस संबंध में सतेंद्र मलिक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चोर विजय नगर निवासी अमित कुमार की गांव मायना स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोर पचास हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अमित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुरानी अनाज मंडी स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोर दस हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। शहर पुलिस ने दुकान मालिक प्रवेश के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed