{"_id":"86-61629","slug":"Rohtak-61629-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू का पेय गर्मियों में दिलाएगा राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू का पेय गर्मियों में दिलाएगा राहत
Rohtak
Updated Thu, 07 Nov 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के औषध विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मुनीष गर्ग और उनके शोध सहयोगी विन्नी आहूजा व डॉ. चंचल गर्ग ने गर्मियों के लिए एक स्फूर्तिदायक पेय तैयार किया है। इस पौष्टिक पेय का पेटेंट भारत सरकार के पेंटेंट कार्यालय के शासकीय जर्नल के 20 सितंबर के अंक में प्रकाशित हुआ है।
डॉ. गर्ग और उनकी टीम ने इस पौष्टिक स्फूर्तिदायक पेय में बेल, आंवला और अश्वगंधा का समावेश किया है। इस पेय का लाभ गर्मियों में बहुत अधिक होगा। इस पेय के चिकित्सीय लाभ भी हैं। उन्होंने बताया कि इस पेय का शुगर फ्री प्रोडक्ट भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे औषधीय पेय पदार्थ की बहुत गुंजाइश है। डॉ. मुनीष गर्ग ने हाल ही में दर्द निवारक बायोएक्टिव कंपाउंड का सृजन पौधों से किया था, जिसका भी पेटेंट प्रकाशित किया गया था।