फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जयवीर हत्याकांड में घायल के बयान दर्ज

जयवीर हत्याकांड में घायल के बयान दर्ज

Thu, 07 Nov 2013 05:44 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Thu, 07 Nov 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। महम उपमंडल के गांव मदीना में हुए प्रॉपर्टी डीलर जयवीर हत्याकांड में गोली लगने से घायल हुए आरोपी के पुलिस ने बयान दर्ज किए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि जयवीर अपने भाई व साथियों के साथ आया था और आते ही उसने उन पर फायर कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दीपावली की रात को गांव मदीना निवासी प्रॉपर्टी डीलर जयवीर की संजीव व उसके साथियों ने रुपये के लेनदेन के विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस दौरान गोली लगने से झगडे़ में शामिल ओमबीर घायल हो गया था, जिसे पीजीआई में भर्ती कराया गया था। महम पुलिस ने पीजीआई पहुंचकर ओमबीर के बयान दर्ज किए। ओमबीर ने पुलिस को बताया कि जयवीर अपने चचेरे भाई सन्नी व छह-सात लोगों के साथ आया और जयवीर के हाथ दोनाली बंदूक थी। आते ही जयवीर ने उन पर फायर किया था और गोली उसके हाथ में लगी है। पुलिस ने ओमबीर के बयान पर जयवीर, सन्नी सहित सात अन्यों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी पुलिस जयवीर हत्याकांड में नामजद किए गए संजीव व अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि पीजीआई से छुट्टी मिलने के बाद ओमबीर को हिरासत में ले लिया जाएगा बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संबंधित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed