फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अलग-अलग मामले में दस गिरफ्तार

अलग-अलग मामले में दस गिरफ्तार

Wed, 30 Oct 2013 05:44 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Wed, 30 Oct 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। जिला पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 10 युवकों को गिरफ्तार किया पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस ने घनीपुरा में सट्टे खाईवाली करते हुए घनीपुरा निवासी सामे राम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1250 रुपये की नकदी और सट्टे की पर्ची बरामद की। इसी तरह शहर पुलिस ने शोरा कोठी रोड निवासी राजू को 2100 रुपये की नकदी सहित सट्टे खाईवाली करते हुए गिरफ्तार किया। शहर पुलिस ने गढ़ी मोहल्ला के पास से शराब पीते हुए सुरेंद्र निवासी इंद्रा कालोनी को गिरफ्तार किया। इसी तरह अपराध जांच शाखा प्रभारी संदीप धनखड़ को गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक राधे-राधे पार्क में सरेआम जुआ खेल रहे थे। अपराध जांच शाखा पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बहादुरगढ़ निवासी पंकज एवं चिंकू, तेज कालोनी निवासी सोनू उर्फ गुलजारी, प्रताप मोहल्ला निवासी गौरव उर्फ सन्नी को, अर्जुन नगर निवासी राकेश व सुभाष उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 73000 हजार की नकदी बरामद की। सांपला पुलिस ने बलियाना बस स्टैंड के पास से बलियाना निवासी बिजेंद्र उर्फ तोहिया को 11 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। इसी तरह पुलिस ने गांव मोरखेडी से कसरैंटी निवासी सतीश, गांव मोरखेड़ी से खरहर निवासी अजय को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed