{"_id":"86-61577","slug":"Rohtak-61577-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में हुई 173 मरीजाें की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में हुई 173 मरीजाें की जांच
Rohtak
Updated Tue, 29 Oct 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। हरिओम सेवा दल द्वारा सोमवार को प्रभुतानंद आश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 173 मरीजों की जांच की गई। शिविर का शुभारंभ प्रभुतानंद आश्रम के प्रधान केएल मिगलानी ने किया। शिविर में डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. रिमा सहगल, डॉ. अमिनेष मिश्रा और डॉ. टीना ने मरीजों की जांच की और निशुल्क दवाइयां भी दी गई। इस अवसर पर मुलखराज आहूजा, मुरारी लाल छाबड़ा, सुभाषचंद भुटानी, कृष्ण लाल खुराना और मुरलीघर ने आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन