{"_id":"86-61576","slug":"Rohtak-61576-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी नेट पास करने के टिप्स दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी नेट पास करने के टिप्स दिए
Rohtak
Updated Tue, 29 Oct 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में कार्यरत सहायक प्रोफेसर सुनित मुखर्जी ने कहा कि यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए स्तरीय पुस्तकों से अध्ययन करना चाहिए। साथ ही उन्हाेंने नियमित रूप से समाचार पत्र एवं प्रतियोगी परीक्षा संबंधित पत्रिकाएं पढ़ने तथा वस्तुपरक प्रश्नों का नियमित अभ्यास करने की सलाह दी। वे सोमवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर कंपीटीटिव एग्जामिनेशन (यूसीसीई) के तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे यूजीसी नेट परीक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में यूसीसीई निदेशक प्रो. प्रमोद भारद्वाज ने इस दो माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा बताई।
विज्ञापन