फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कांग्रेस घोटालों की सरकार : कैप्टन अभिमन्यु

कांग्रेस घोटालों की सरकार : कैप्टन अभिमन्यु

Sun, 27 Oct 2013 05:44 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Sun, 27 Oct 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कांग्रेस घोटालों और प्रॉपर्टी डीलरों की सरकार बन चुकी है। उन्होंने यूपीए और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते कहा कि जब से देश में कांग्रेस की सरकार आई है, आम आदमी का जीना मुहाल हो गया। वे शनिवार को पुराना बस स्टैंड पर भाजपा द्वारा आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में कोयला घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, टेलिकॉम घोटाला, चारा घोटाला और जमीन घोटाला जोरों पर चल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश की जनता से कोई लेना-देना नहीं हैं। मुख्यमंत्री तो केवल यूपीए सरकार को खुश करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 2005 में शपथ लेते समय प्रदेश की जनता से ये वायदा किया था कि प्रदेश से बेरोजगारी को पूरी तरह खत्म कर दूंगा, जबकि आज प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर है। समारोह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामअवतार वाल्मीकि, पूर्व जिला महामंत्री संजीव भारद्वाज, नवीन ढुल, युवा भाजपा नेता कपिल नागपाल, पूर्व मंत्री जनारायण खुडिया, सरिता नारायण, भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश बल्हारा, प्रदेश सचिव राजबाला चहल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सुमन, कवंल सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed