{"_id":"86-61559","slug":"Rohtak-61559-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाला
Rohtak
Updated Sat, 26 Oct 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। जिले में अलग-अलग स्थानों पर दहेज के लिए तीन विवाहिताओं को घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। नेहरू कालोनी निवासी नीतू पुत्री सुभाष ने शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि चार दिसंबर 2011 को गढ़ी पेहवा निवासी रविंद्र पुत्र रामकुमार के साथ उसकी शादी हुई थी। पिछले दिनों ससुराल वालों ने नीतू के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने नीतू के बयान पर उसके पति, देवर देवेंद्र, ससुर रामकुमार, सास अनारो, ननद सीमा और उमा समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी घर से फरार हैं। वहीं, बाबरा मोहल्ला निवासी आरती की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति आशुतोष, सास वीना रानी, ससुर किशनलाल, देवर चिराग पर केस दर्ज किया है। नेहरू कालोनी निवासी सीमा की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति प्रवीण, ससुर रवि दत, सास सरोज, देवर जयबीर और दो अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन