{"_id":"86-61550","slug":"Rohtak-61550-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में शहीदों को किया सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में शहीदों को किया सलाम
Rohtak
Updated Tue, 22 Oct 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। आईजी अनिल राव ने कहा कि शहीदों की बदौलत हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हमें सभी शूरवीरों पर गर्व हैं। वे सोमवार को पुलिस लाइन में शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को याद किया गया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। आईजी ने शहीदों की पत्नियों को शॉल भेंट किए।
शहीदी दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 110 यूनिट रक्त एकत्रित कर पीजीआई में जमा कराया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गौरतलब है कि 1959 में लद्दाख क्षेत्र में पुलिस की एक चौकी हाटस्पिंग की टुकड़ी पर चीन के सैनिकों ने हमला कर दिया था। इस हमले में हाटस्पिंग की टुकड़ी शहीद हो गई थी। उसी दिन के बाद से ही हर वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर डीएसपी सुमित कुमार, मुकेश जाखड़, करण गोयल, शमशेर दहिया, पुष्पा खत्री, पुलिस प्रवक्ता वेद सिंह नैन और रीडर एसपी सतबीर सिंह समेत काफी संख्या में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।