फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्रत्येक शहर में खुलेंगे अर्बन हेल्थ सेंटर

प्रत्येक शहर में खुलेंगे अर्बन हेल्थ सेंटर

Sat, 19 Oct 2013 05:43 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Sat, 19 Oct 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। शहरवासियों को अब घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशभर में अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने का निर्णय लिया है। इन सेंटरों में सामुदायिक केंद्रों के समान सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रदेशभर में लगभग पचास हेल्थ सेंटर खोले जाएंगे। रोहतक में हेल्थ सेंटर के लिए आठ जगह चिन्हित की गई है और इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब पचास हजार की आबादी पर एक सेंटर खोला जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों को इस बारे में पत्र जारी कर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने खाका तैयार किया है। इसके चलते अब प्रत्येक शहर में अर्बन हेल्थ सेंटर खोले जाएंगे। खास बात यह है कि इन सेंटरों में लैब से लेकर सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी, जिसमें ओपीडी, वार्ड, आपातकालीन वार्ड शामिल होंगे। साथ ही रात्रि में भी इन सेंटरों पर चिकित्सकों की तैनाती रहेगी। रोहतक में सेंटर खोलने के लिए व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इनमें अधिकतर उन क्षेत्रों को शामिल किया गया है कि जहां स्लम एरिया है। सिविल सर्जनों को पत्र भेजकर जगह देखने और पूरे शेड्यूल के बारे में बताया गया है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. विनय गोविला का कहना है कि हेल्थ सेंटर खोलने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और जल्द ही इस बारे में स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। रोहतक में आठ सेंटर खोले जाएंगे, जिसके लिए जगह निश्चित कर ली गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed