{"_id":"86-61508","slug":"Rohtak-61508-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में तनु और रूपाली प्रथम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में तनु और रूपाली प्रथम
Rohtak
Updated Thu, 17 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा बुधवार को ज्योति प्रकाश सीनियर सेकेंडरी स्कूल जसिया में पोषाहार द्वारा बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास व मां का दूध नवजात शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में तनु ने प्रथम, छाया ने द्वितीय और रीतेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में रूपाली प्रथम, स्वाति द्वितीय और मीनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को स्कूल की प्राचार्या मंजु कपूर ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर इंद्र मोहन ब्याला, संतोष रंजन, कुमारी निशि बल्हारा, हेमंत सहगल और राजेश अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन