फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   तीन ओवर में ही जीता वैश्य कॉलेज

तीन ओवर में ही जीता वैश्य कॉलेज

Wed, 16 Oct 2013 05:42 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Wed, 16 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। वैश्य शिक्षण संस्थान के ग्राउंड में चल रही उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मंगलवार को मेजबान विश्वविद्यालय ने मात्र तीन ओवर में ही मैच जीत लिया। वैश्य कॉलेज ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की टीम को महज 48 रन पर ऑलआउट करने के बाद बिना कोई विकेट खोए जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मंगलवार को हरियाणा के पूर्व रणजी खिलाड़ी और विकेटकीपर बल्लेबाज अजय रात्रा ने एमडीयू व अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की टीम के खिलाड़ियों का परिचय लिया। इसके बाद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अलीगढ़ टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती तीन ओवर की हर पहली गेंद पर विकेट चटकाते हुए एमडीयू के स्पिनरों ने दबाव बना लिया था। टीनू कुंडू और विनीत की घातक गेंदबाजी के सामने अलीगढ़ टीम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। एक टीम के लिए 80 ओवर की निर्धारित पारी में अलीगढ़ के खिलाड़ी 27.4 ओवर में 48 रन बनाकर ऑलआउट हो गए। एमडीयू की ओर से गेंदबाजी करते हुए टीनू ने 13.4 ओवर में 32 रन देकर छह विकेट व विनीत ने 11 ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। 49 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे एमडीयू के ओपनर आजम खान व अभिषेक ने महज तीन ओवर में ही 49 रन बनाकर अपनी टीम को दस विकेट की बड़ी जीत दिला दी।
विज्ञापन

वैश्य शिक्षण संस्थान के मैदान में हुए मुकाबले में पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला ने पंजाबी विश्वविद्यालय चंडीगढ़ को 40 रन से हरा दिया। दो दिवसीय मुकाबले में अपनी पहली पारी में 45.4 ओवर में 128 रन पर सिमटी पटियाला की टीम ने चंडीगढ़ के बल्लेबाजों को छकाते हुए मैच अपनी झोली में डाल लिया। दूसरे दिन दोपहर तक चंडीगढ़ की टीम 49.3 ओवर में 89 रन बना कर ऑलआउट हो गई। पटियाला की ओर से मोहम्मद आजम ने 21 ओवर में 22 रन देकर चार विकेट और अरुण ने 13 ओवर में 39 रन देकर दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed