{"_id":"86-61460","slug":"Rohtak-61460-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से छेड़छाड़ चिंताजनक : यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं से छेड़छाड़ चिंताजनक : यादव
Rohtak
Updated Mon, 07 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ममता यादव ने कहा कि देश और प्रदेश के हालातों से सब वाकिफ हैं। वे रविवार को श्री लालनाथ हिंदू कॉलेज में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अधिवेशन के समापन अवसर पर बोल रही थीं। उन्होंने प्रदेश में छात्राओं के साथ हो रही छेड़छाड़ और गैंग रेप जैसी वारदात पर चिंता व्यक्त की और हरियाणा सरकार की निंदा की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय हो या विश्वविद्यालय सभी जगह स्टूडेंट्स को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दयानंद शर्मा, प्रदेश मंत्री कुलदीप यादव और प्रांतीय संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन