फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चुनाव की घोषणा के बाद गठबंधन की सीटों का फैसला

चुनाव की घोषणा के बाद गठबंधन की सीटों का फैसला

Wed, 02 Oct 2013 05:40 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Wed, 02 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि लोकसभा के चुनाव की घोषणा होते ही प्रदेश में गठबंधन के बीच होने वाली सीटों का बंटवारा कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री का निर्णय भी पार्टी नेतृत्व द्वारा समय आने पर किया जाएगा।
विज्ञापन

वे मंगलवार को हुडा कांप्लेक्स में पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर कोई भी मतभेद नहीं है। जैसे ही चुनाव की घोषणा होगी तभी सीटों का बंटवारे का फैसला कर दिया जाएगा। प्रो. शर्मा ने कहा कि भाजपा में पचास नेता मुख्यमंत्री पद के दावेदार है। लेकिन फैसला पार्टी नेतृत्व के हाथ में होगा, जो समय आने पर किया जाएगा। प्रो. शर्मा ने कहा कि यदि वाड्रा अभी गरीब रह गए हो तो सरकार उनका पीला कार्ड बनवाए।
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि देश को आजाद करवाने वालों को कभी नहीं भुलाया जा सकता और जो व्यक्ति इन देशभक्तों का अनादर करता है वह कभी तरक्की नहीं पा सकता। पंडित श्रीराम शर्मा जी युवा अवस्था में ही देश को आजाद करवाने में अपना घर बार त्याग कर आजादी के आंदोलन में कूद पड़े थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेश मलिक, पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच के संयोजक अशोक दीक्षित व हरिओम दीक्षित, पूर्व केन्द्रीय मंत्री चांदराम, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा लतिका शर्मा, प्रदेश महामंत्री मनीष ग्रोवर, शमशेर खरखडा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सुमन और रेनु भाटिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed