फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नहर में महिला और युवक डूबे, मौत

नहर में महिला और युवक डूबे, मौत

Mon, 29 Apr 2013 05:30 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Mon, 29 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कोसली/रेवाड़ी। कोसली के निकट जवाहरलाल नेहरू नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब युवक अपने साथियों के साथ नहर पर नहाने गया था। पुलिस ने युवक के शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने युवक की मौत के लिए उसके साथियों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

गांव कोसली निवासी सोनू (23) अपने साथियों के साथ नहर पर नहाने गया था। नहाते समय पानी के तेज बहाव में डूब जाने के कारण उसकी मौत हो गई। उसके साथियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से शव को तलाशने की कोशिश की। बाद में फायर ब्रिगेड के गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि सोनू के दोस्ताें ने ही उसे नहर में धक्का देकर गिराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर गांव नाहड़ के पास एक श्रमिक महिला नहर में गिर पड़ी। महिला पास के ईंट भट्टे पर काम करती थी और यूपी की रहने वाली थी। श्रमिक महिला दुवसिया पत्नी राममिलन नहर के पास स्थित पेड़ से लकड़ी काटने गई थी। इसी दौरान पैर फिसल जाने से वह नहर में जा गिरी। इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नहर का पानी रुकवाया और गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक महिला के शव का पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed