{"_id":"86-46315","slug":"Rohtak-46315-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर
Rohtak
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। गांव बालंद और सुनारिया के बीच एक स्कूल बस और ट्रक में हुई आमने-सामने टक्कर में सात स्कूली बच्चे समेत 12 लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन छात्रों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार गांव बालंद स्थित एसडी पब्लिक स्कूल की बस नंबर एचआर-46बी-8251 छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने के लिए जा रही थी। जब बस गरनावठी मोड के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सुनारिया निवासी सचिन (10) पुत्र दलबीर, साहिल (7) पुत्र देवेंद्र, हर्ष (10) पुत्र मंजीत, गौरव (10) पुत्र देवेंद्र, अजय (10) पुत्र धर्मबीर, मुस्कान (8) पुत्री राजेश निवासी आर्य नगर, मोनू (8) निवासी बालंद, डेयरी मोहल्ला निवासी अध्यापिका रिचीका, विद्या, रितू व क्लर्क अनिल और बालंद निवासी चालक संजय घायल हो गए। घटना के बाद छात्रों में कोहराम मच गया और उन्हें बचाने के लिए काफी संख्या में राहगीर मौके पर पहुुंच गए। राहगीरों ने सभी घायलों को बाहर निकाला और पीजीआई में भर्ती कराया। इसी बीच सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक ट्रक चालक मौके से फरार हो चुका था। स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पाकर भारी संख्या में अभिभावक भी पीजीआई पहुंच गए। स्कूल के प्राचार्य सहित अन्य अध्यापक भी पीजीआई पहुंच गए। पुलिस ने इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
---------