{"_id":"86-46061","slug":"Rohtak-46061-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में ढाणा की टीम रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में ढाणा की टीम रही प्रथम
Rohtak
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव रानीवास में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में गांव ढाणा की टीम ने बाजी मारी। गांव बाद की टीम दूसरे स्थान पर रही। गांव हड़ौदी के सरपंच सुनील श्योराण ने विजेता टीम को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यदि इन खेल प्रतिभाओं को समय पर उचित मंच मिले तो ये अपने क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय स्तर पर चमका सकती हैं। एडवोकेट सुनील श्योराण ने कहा कि खेलों से सर्वांगीण विकास होता है। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह, जितेंद्र, विराट, सुनील फौजी, राजीव, टॉम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन