{"_id":"86-46002","slug":"Rohtak-46002-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब ने गोवा, महाराष्ट्र ने झारखंड को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब ने गोवा, महाराष्ट्र ने झारखंड को रौंदा
Rohtak
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। जहांआरा बाग स्टेडियम में शनिवार को 31वीं नेशनल शूटिंगबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राज सिंह जाखड़ ने किया। प्रतियोेगिता में देशभर से 50 टीमें हिस्सा लेने यहां पहुंची हैं। इनमें पुरुष वर्ग में 28 टीमें और महिला वर्ग में 22 टीमें हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए रोचक मुकाबले में पंजाब और महाराष्ट्र ने विजयी शुरूआत की।
पुरुष वर्ग में प्रतियोगिता का पहला मैच पंजाब और गोवा के बीच खेला गया जिसमें पंजाब ने गोवा को 15-3, 15-2 से हरा दिया। इस वर्ग के दूसरे मैच में दिल्ली ने भोपाल को 15-2, 15-8 के अंतर से पराजित किया। महिला वर्ग में पहला मैच महाराष्ट्र और झारखंड के बीच खेला गया। इस एकतरफा मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम ने 15-1, 15-0 से जीत दर्ज की। महिला वर्ग में ही दूसरा मैच विदर्भ और राजस्थान के बीच हुआ, जिसमें विदर्भ की टीम ने 15-0, 15-8 के अंतराल से जीत हासिल की।