{"_id":"86-45999","slug":"Rohtak-45999-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों बिफरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों बिफरे
Rohtak
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। सामान्य अस्पताल नारनौल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मांगों को लेकर शनिवार को अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सरकार द्वारा दीपावली पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए स्वीकृत किए गए ऋण से अस्पताल के एमएस कार्यालय ने तानाशाही अपनाते हुए उन्हें वंचित रखा है। इसके चलते चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को काली दिवाली मनानी पड़ी। प्रदर्शनकारियों ने चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर अपनी नाराजगी जताई और दीपावली ऋण दिलाने की मांग की।
यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह यादव ने कहा कि सरकार ने चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के लिए दीपावली पर तीन हजार रुपए का ऋण स्वीकृत किया था। इसके लिए सामान्य अस्पताल के कर्मचारियों ने अपने कागजात मेडिकल सुपरीटेंडेंट कार्यालय में जमा करवाए थे। एमएस कार्यालय ने लापरवाही बरतते हुए उनका ऋण पास नहीं किया। इससे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पैसे से अभाव में काली दीपावली मनानी पड़ी। इससे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में एमएस कार्यालय के प्रति भारी रोष है। ज्ञापन सौंपने वालों में बलबीर सिंह, गजराज सिंह, सोना, महेश चंद, रामचंद्र, कंवर सिंह आदि शामिल हैं।