फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एक साथ जली चार स्कूल बसें

एक साथ जली चार स्कूल बसें

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
Rohtak Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव मंदौला स्थित जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल की चार बसें बुधवार की रात संदेहास्पद परिस्थितियों में जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। स्कूल की बाकी दस बसों को मौके से निकाल लिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्कूल निदेशक ने इस वारदात के पीछे किसी का हाथ होने का संदेह जताते हुए अज्ञात व्यक्ति पर आगजनी का मामला दर्ज कराया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी धनपति देवी ने भी मौके पर पहुंचकर वारदातस्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गांव मंदौला स्थित जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में बुधवार रात स्कूल की 14 बसें एक साथ खड़ी हुई थीं। रात लगभग 9 बजे अचानक से ही स्कूल परिसर में से आग की लपटें उठने लगी। ग्रामीणों ने स्कूल निदेशक नरेंद्र सिंह और फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे स्कूल निदेशक ने ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षित बची बाकी बसों को बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक चारों बसें जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन

निदेशक नरेंद्र सिंह ने बताया है कि आग लगने के पंद्रह मिनट के भीतर चारों बसें जलकर राख हो गई जिससे स्पष्ट है कि कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर बसों को आग के हवाले किया गया है। निदेशक ने इस बाबत पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। खोल थाना प्रभारी जगमाल सिंह ने बताया कि वारदात की गंभीरता से जांच की जा रही है। अगर किसी ने जानबूझकर आगजनी की घटना को अंजाम दिया है तो उसका पता शीघ्र ही लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबाड़ी की दुकान में लगी आग
रेवाड़ी। नई आबादी मोहल्ला स्थित एक कबाड़ी की दुकान में बुधवार सुबह आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।

नई आबादी निवासी विनोद कुमार ने मोहल्ले में ही कबाड़ी की दुकान की हुई है। सुबह लगभग छह बजे आसपास के लोगों ने उसकी दुकान में से धुआं उठते हुए देखा। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी विनोद और फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक हजारों रुपये का सामन जलकर राख हो चुका था। आगजनी शार्ट सर्किट से हुई या फिर कोई पटाखा गिरने से इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed